03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कौन हैं सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन? ‘फीकर’ नाम से हैं मशहूर, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर म्यूजिक कंपोजर और एक्टर ऋषभ टंडन का बीती देर रात दिल्ली में अचानक निधन हो गया। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘फकीर’ सॉन्ग से प्रसिद्धि पाने वाले ऋषभ के फैंस भी इस खबर से स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

ऋषभ टंडन के करीबी दोस्त ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि सिंगर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ अपने परिवार से मिलने दिल्ली गए हुए थे जहां  देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया। मुंबई बेस्ड इस टैलेंटेड कलाकार के अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है।

कौन थे ऋषभ टंडन?

ऋषभ टंडन एक बहुमुखी कलाकार थे जो अपनी शांत और आध्यात्मिक छवि के लिए जाने जाते थे। वह मुख्य रूप से एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर थे लेकिन उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। उनका गाया हुआ ‘फकीराना सॉन्ग’ ऑल टाइम हिट रहा जिसकी वजह से वह फैंस के बीच फकीर सिंगर के नाम से मशहूर हो गए थे।

ऋषभ भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। उनका गाया हुआ ‘शिव तांडव स्त्रोतम्’ लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थे जहां उनके 4.49 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। निजी जिंदगी में ऋषभ टंडन अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे और जानवरों से बहुत प्यार करते थे।

वह कई पालतू जानवरों का ख्याल रखते थे और जानवरों के प्रति उनका यह स्नेह उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी साफ झलकता था। म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार को इतनी जल्दी खो दिया है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img