03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज पहाड़ों में मौसम बदलेगा, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी; 31 रास्ते बंद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावनाएं हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जनवरी तक प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 30 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

प्रदेश में अब भी 31 मार्ग बंद
बारिश और बर्फबारी के बाद राज्य में दो बार्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग समेत 31 मार्ग बंद हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इसमें सबसे अधिक देहरादून जिला प्रभावित है। यहां पर एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और तीन ग्रामीण मार्ग बंद हैं। टिहरी में दो और उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सका
प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे सुचारू नहीं हो सका। वहीं यमुनोत्री हाईवे रविवार को 52 घंटे बाद खोल दिया गया। गढ़वाल क्षेत्र के 20 से ज्यादा ग्रामीण मार्ग अभी बंद हैं। वहीं तमाम गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। रविवार को मौसम खुला होने पर प्रशासनिक मशीनरी मार्ग खोलने और बिजली आपूर्ति सुचारू करने में दिन भर जुटी रहीं।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img