03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म काशी टु कश्मीर में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने

एफएनएन, देहरादून : कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर एक और फिल्म आ रही है। काशी टु कश्मीर नाम की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं। फिल्म में हरिद्वार में धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों देने के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी भी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 मई को देशभर में बड़े परदे पर रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी यू-ट्यूब पर जारी हो चुका है।

सन 1990 में कश्मीर पंडितों के साथ हुई घटना व कश्मीर के आतंकवाद पर कई फिल्में पहले ही बन चुकी है। हाल ही में विवेक रंजन अग्निहोत्री की नई फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। अब इसी कड़ी में फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा कश्मीर पंडितों की दुर्दशा को बयां करने वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं।

इस फिल्म में दिसंबर में हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में आयोजित धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों का प्रयोग करने के मामले में हरिद्वार जेल में बंद यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर भी वसीम रिजवी ही हैं। वहीं फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसमें भी सबसे पहले वसीम रिजवी का जिक्र है। ट्रेलर के शुरू में डल झील का दृश्य आने के बाद वसीम रिजवी नजर आ रहे हैं। शनिवार को सनोज मिश्रा जिला कारागार में आयोजित हिंदू नववर्ष भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने वसीम रिजवी से मुलाकात भी की थी।

  • कश्मीर में हुई है पूरी फिल्म की शूटिंग

काशी टु कश्मीर फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हुई है। फिल्म में कई बड़े अभिनेता भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में कश्मीर की डल झील से लेकर शंकराचार्य मंदिर तक के दृश्य फिल्माए गए हैं।

  • संत भी देखने जाएंगे फिल्म

धर्मसंसद के संयोजक व शांवभी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि शनिवार को सनोज मिश्रा ने उनसे मुलाकात भी की। सनोज मिश्रा ने स्वामी आनंद स्वरूप को फिल्म की पूरी कहानी के बारे में बताया। स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि फिल्म के रिलीज होते ही वह इस फिल्म को धर्मनगरी के संतों के साथ देखने के लिए जाएंगे।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img