Tuesday, April 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमहाविद्यालय में दिलवाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ

महाविद्यालय में दिलवाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ

गुरबख्श सिंह, नानकमत्ता: श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता में मतदाता जागरूकता SWEEP के अंतर्गत महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई तथा इसके साथ ही मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर कार्यक्रम भी चलाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सीता मेहता ने बताया कि मतदान हमारे लिए कितना आवश्यक है तथा देश के विकास के लिए मतदान में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

तथा सभी विद्यार्थियों से अपील की सभी अपने आसपास मोहल्ले में सभी को जागरूक करें तथा मतदान के लिए अपने साथ अवश्य लाएं तथा साथ ही एनएसएस प्रभारी डॉ इंदु बाला ने बताया कि मतदान लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. गोपाल सिंह, कविंद्र सिंह, मनोज कुमार, ज्योति, वर्षा सक्सेना, रश्मि सारथी, प्रिया थापा, अफ्शा खान, डॉ किरण, रेनू थापा, सोनिया, शिक्षणेत्तर, पंकज बोहरा पूनम राना, समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम, सम्मिलित थे।

ये भी पढ़ें…हरिद्वार: भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, घर से नाराज होकर निकले थे दोनों

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments