03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वोडाफोन-आइडिया अब कहलाएगा ‘ वीआई ‘

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : विलय के करीब दो साल बाद वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अपने नए नाम का एलान कर दिया है। इसको अब vi के नाम से जाना जाएगा। वी आई का पूरा नाम वोडाफोन इंडिया लिमिटेड है। बता दें कि साल 2018 के अगस्त में वोडाफोन और आइडिया का विलय हुआ था लेकिन अब अभी तक दोनों कंपनियों को उनके नाम से ही चलाया जा रहा था। नए नाम की घोषणा को लेकर सीईओ रविन्द्र ताक्कर ने कहा, ‘दो ब्रांडों का एकीकरण दुनिया में सबसे बड़े दूरसंचार एकीकरण की परिणति है। यह एक नई शुरुआत का समय है’। इस घोषणा से ठीक पहले आज सुबह वोडाफोन आइडिया के शेयर में 10 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। नए नाम की घोषणा के साथ कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में कोई बदलाव नहीं किए हैं लेकिन कीमतें बढ़ाने को लेकर इशारा जरूर किया है। बता दें कि हाल ही में वोडाफोन इंडिया लिमिटेड को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने समायोजित सकल आय (एजीआर) के बकाये को चुकाने के लिए दस साल का वक्त दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक एजीआर का 10 फीसदी कंपनी को चालू वित्त वर्ष में और शेष का भुगतान 10 किस्तों में अगले 10 साल में करना होगा। बता दें कि वोडाफोन आइडिया पर 58,000 करोड़ रुपये से अधिक का एजीआर बकाया है। इसमें से कंपनी ने 7,854 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img