Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-देहरादून के बीच विस्तारा ने शुरू की नई फ्लाइट

दिल्ली-देहरादून के बीच विस्तारा ने शुरू की नई फ्लाइट

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर विमानन कंपनी विस्तारा ने दिल्ली से देहरादून के बीच नई फ्लाइट शुरू कर दी है। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। सोमवार को पहले दिन फ्लाइट से 49 यात्री देहरादून आए और 53 दिल्ली गए। इसमें इकोनॉमी क्लास का 2400 रुपये और बिजनेस क्लास का 12 हजार रुपये प्रति किराया है। विमान में यात्रियों को फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने का समय दोपहर 2:40 बजे होगा। जबकि फ्लाइट 3:20 बजे वापसी दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। विस्तारा एयरलांइस की सेवा शुरू होने से अब कुल शेड्यूल एयरलांइस की संख्या छह हो गई है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद 25 मई से हवाई सेवाओं को शुरू कर दिया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे हवाई सेवाओं को विस्तार होना शुरू हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments