Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसावन में इस वाटिका में करें भगवान शिव को समर्पित वनस्पतियों के...

सावन में इस वाटिका में करें भगवान शिव को समर्पित वनस्पतियों के दर्शन, सारे मनोरथ होंगे पूरे

एफएनएन, हल्द्वानी: सावन का महीना चल रहा है. भगवान शिव को समर्पित सावन महीने में हर तरफ भगवान शिव की पूजा आराधना की जा रही है. इसी के तहत उत्तराखंड वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी ने अनुसंधान केंद्र में शिव वाटिका तैयार की गई है. जहां भगवान शिव को समर्पित उनके प्रिय वनस्पतियों को संरक्षित करने का काम किया गया है. वाटिका के माध्यम से भगवान शिव को समर्पित वनस्पतियों को दर्शाया गया है, जिससे लोग भगवान शिव को प्रिय वनस्पति का अवलोकन और संरक्षित कर सके.

शिव वाटिका में भगवान शिव को समर्पित बेलपत्र,धतूरा, हरसिंगार, रुद्राक्ष के पौधों को सुरक्षित करने का काम किया गया है. मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव को समर्पित और प्रिय वनस्पति चढ़ने और लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं. शिव वाटिका के माध्यम से भगवान शिव को प्रिय वनस्पतियों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया है. जिससे लोग अधिक से अधिक पौधों को लगाकर संरक्षित करने का काम कर सके.

पढ़ें- बच्चों की लड़ाई में दो परिवारों में जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल, मुकदमा दर्ज

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments