Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयविष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक...

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

एफएनएन, रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया। बताया जा रहा है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे।

कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय के नाम ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री की रेस में नहीं था।

भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा ओम माथुर, मनसुख मांडविया मौजूद रहे। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मिलकर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई।

‘हर दिल अजीज हैं विष्णुदेव साय’

वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी नेता नारायण चंदेल ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय हर दिल अजीज हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता ने कहा,

कौन हैं विष्णुदेव साय?

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है।

देहरादून : आज और कल दो दिन आम जनता के लिए खुली रहेगी निवेशक सम्मेलन स्थल पर लगी प्रदर्शनी

25 हजार से ज्यादा वोट से जीता चुनाव

विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 25,541 वोट के अंतर से यह चुनाव जीता है। सनद रहे कि छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटों पर ही सिमट गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments