Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडवायरल वीडियो ने मचाई हलचल, कार्यकर्ताओं का मो.दीपक के विरोध का एलान

वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, कार्यकर्ताओं का मो.दीपक के विरोध का एलान

एफएनएन, कोटद्वार: कोटद्वार में उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिंदू रक्षा दल ने मोहम्मद दीपक के विरोध का एलान किया है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सीमा पर चेकिंग बढ़ाई गई है।

दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद शांत हो रहे कोटद्वार में फिर एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है। इस बार हिंदू रक्षा दल ने जिम संचालक दीपक कुमार का विरोध करने के लिए बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचने की घोषणा की है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने किसी बाहरी को क्षेत्र में घुसने नहीं देने के लिए तैयारी कर ली है।हिंदू रक्षा दल की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया है कि उसके उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के समाज को तोड़ने के दुस्साहस पर विरोध दर्ज कराएंगे। वीडियो में संगठन के कार्यकर्ताओं से कोटद्वार पहुंचने का आह्वान किया गया है।

हिंदू रक्षा दल की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया है कि उसके उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के समाज को तोड़ने के दुस्साहस पर विरोध दर्ज कराएंगे। वीडियो में संगठन के कार्यकर्ताओं से कोटद्वार पहुंचने का आह्वान किया गया है।

एएसपी कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि यूपी से सटी उत्तराखंड सीमा पर रोजाना रूटीन चेकिंग की जा रही है। वायरल वीडियो को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने समाज से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने और समाज विरोधी सामग्री के प्रसार से बचने की अपील की। वहीं पूर्व सैनिक समेत कई स्थानीय संगठनों ने भी बाहरी लोगों के कोटद्वार आकर विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments