गदरपुर में पूर्व बीडीसी सदस्य के घर में विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर मारपीट

  • चेकिंग को गई थी टीम, मीटर न मिला तो लाइन काटने को लेकर भड़के लोग

एफएनएन, गदरपुर : गदरपुर के पत्थरकुई गांव में चेकिंग को गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को पूर्व बीडीसी सदस्य अशफाक हुसैन के घर में बंधक बना लिया गया। उनके साथ मारपीट भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई और लाइनमैन को कब्जे से छुड़ाया। घटना आज दोपहर करीब एक बजे की है। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम उपखंड अधिकारी दीपक पाठक और जेई ओपी शर्मा के नेतृत्व में गदरपुर से 4 किलोमीटर दूर गांव पत्थरकुई में चेकिंग को गई थी।

वहां तीन घरों में चेकिंग के बाद चौथे घर में टीम पहुंची तो यहां मीटर गायब मिला। यह घर पूर्व बीडीसी सदस्य अशफाक हुसैन का था। टीम ने अवैध बिजली लाइन को काटने की कोशिश की तो परिवार वालों ने टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया। जेई विद्याधर पाठक और एक लाइनमैन सत्येंद्र को कमरे में बंद कर दिया गया। उनसे मारपीट की गई। इस बीच टीम के अन्य सदस्यों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई। थाने पहुंचे उपखंड अधिकारी दीपक पाठक की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और विजिलेंस टीम को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। वही अशफाक हुसैन के परिवार वालों का कहना है कि टीम के सदस्यों ने महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस के अनुसार जेई और लाइनमैन का मेडिकल कराया जा रहा है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img