03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत में मुर्गी ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, हादसे में एक की मौत, एक घायल

Spread the love

एफएनएन, चंपावत: चल्थी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्वाला के पास मुर्गी लेकर जा रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया है, जिससे हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर से रूप से घायल हो गया है. हादसे का पता चलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल का रेस्क्यू किया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. मृतक युवक की पहचान ललित प्रसाद उर्फ लल्लू निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है. हादसे में भारी संख्या में मुर्गियों के मरने की भी जानकारी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुर्गियों से लदा वाहन खाई में गिरा: बता दें कि मुर्गियों से लदा पिकअप वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ की तरफ जा रहा था, तभी वह स्वाला के पास हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद वाहन खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद जिला अधिकारी अविनाश पांडे और पुलिस अधीक्षक अजय गणपति मौके पर पहुंचे.

हादसे में एक युवक की मौत: इसके बाद घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए घायल को टनकपुर जिला चिकित्सालय चंपावत भेजा. वहीं, मृतक का शव पहाड़ी से पुलिस द्वारा निकालने की कार्रवाई की जा रही है. चल्थी पुलिस की टीम भी रेस्क्यू अभियान में शामिल है.

घायल युवक को पुलिस ने भेजा अस्पताल: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वाला के पास मुर्गी ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया है, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है. घायल पंकज आर्य की हालत नाजुक है, वह पिथौरागढ़ का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि हादसे के कारण का सही पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें-विधायक शिव अरोरा ने खटीमा स्थित कैम्प कार्यालय पर सीएम धामी से की मुलाक़ात, 4 जून को आने वाले परिणाम से पूर्व विजय हेतु सीएम धामी को दी अग्रिम शुभकामनायें

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img