Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरेला पर्व पर विभिन्न राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक लोगों ने किया पौधा...

हरेला पर्व पर विभिन्न राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक लोगों ने किया पौधा रोपित

एफएनएन, किच्छा: हरेला पर्व के मौके पर जहां एक ओर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पौधा रोपित करते हुए लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए संदेश दिया गया, इस दौरान जीजीआईसी स्कूल की छात्र-छात्राओं सहित शिक्षिकाओं ने विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपित किया गया, इस मौके पर समाज सेवी हाजी आफताब अहमद ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमे सभी को संदेश देने के साथ-साथ अपने आस-पास पौधा रोपित करना चाहिए, जिससे पर्यारण पर पड़ रहे दुश्प्रभाव को कम किया जा सके।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इसके अलावा भाजपा नेता बाबू अल्वी व इश्तियाक खानं ने स्थानिय लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपित किया गया तथा लोगों को हरेला पर्व का महत्व बताया उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति इस धरा पर एक पौधा हरेला के मौके पर लगा दे तो प्रकृतिक का बढ़ता ताप कम किया जा सकता है।

इस मौके पर सुमित यादव, अनुज सक्सेना, विष्णु, अब्दुल रशिद जक्कू, इश्तियाक खानं, परवेज अल्वी थे। कार्यक्रम के दौरान इश्तियाक खानं ने बताया कि उनके द्वारा हरेला पर्व के मौके पर विभिन्न स्थानों पर लोगों को पौधे वितरित करते हुए हरेला पर्व की बधाई दी गयी।

इसके अलावा भाजपा नेत्री जानकी तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर पहुॅचकर पौधा रोपित करते हुए लोगों को हरेला पर्व से जुड़ी जानकारी देते हुए अपने आस-पास पौधा रोपित करने का संदेश दिया गया, उन्होंने बताया कि सभी को पर्यावरण को बचाने तथा धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए पौधा रोपित करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से जानकी तिवारी, शैल शुक्ला, शैली फुटेला सहित अनेक महिलाये उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें…आईएसडी संस्था ने चलाया हरेला पर्व पर पौधा रोपण अभियान

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments