Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी का कोरोना से निधन

उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी का कोरोना से निधन

दो सप्ताह पहले कराया गया था कैलाश अस्पताल मेंं भर्ती, दो दिन से वेंंटिलेटर पर थे

एफएफएन, देहरादून: उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी का कोरोना के चलते निधन हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर दुख जताया [clear]है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त स्‍वजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म एशोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में राज्य में फिल्मांकन के विकास में श्री नेगी का सराहनीय योगदान रहा है। वहीं, उत्तराखंड फिल्म, टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन ‘उफतारा’ के अध्यक्ष प्रवीण भंडारी ने बताया कि एसपीएस नेगी करीब दो हफ्ते से कैलाश अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद पिछले दो दिन से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म और संगीत इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। नेगी ने पिछले तीन दशक से निरंतर उत्तराखंड फ़िल्म इंडस्ट्री के विकास के लिए कार्य किया है। उन्‍होंने सैकड़ों जरूरतमंद कलाकारों की निस्वार्थ भाव से सेवा भी की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments