03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी : उत्तराखंड की सबसे ‘खास’ वोटर ने डाला वोट, मात्र 64 सेंटीमीटर है हाइट

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी: देशभर में लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है. उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए वोटर्स जोरों-शोरों से उमड़ रहे हैं. वृद्ध-दिव्यांग मतदाताओं से लेकर नवविवाहित जोड़े शादी के तुरंत बाद वोट देने पहुंच रहे हैं. कुछ विशिष्ट मतदाता भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

उत्तरकाशी में भी एक ऐसी ही वोटर ने आज अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया. 27 वर्षीय प्रियंका ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दी. यहां खास बात ये है कि प्रियंका की शारीरिक लंबाई मात्र 64 सेंटीमीटर है. इस कारण वो जिले की एक विशिष्ट मतदाता हैं. प्रियंका ने बूथ पर पहुंचने के बाद वहां तैनात महिला पुलिस की जवान ने उनका स्वागत व सम्मान किया और वोट डालने में उनकी मदद की.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

प्रियंका मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के बाड़ाहाट की रहने वाली है. प्रियंका अपनी मां रामी देवी के साथ वोट डालने पहुंची थी. प्रियंका की हाइट भले ही कम हो, लेकिन उनके हौसले बुलंद है.

बता दें कि, आज दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने भी नागपुर (महाराष्ट्र) में अपना वोट डाला है. ज्योति की हाइट मात्र 63 सेंटीमीटर (2 फीट) है. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे छोटी महिला के रूप में दर्ज है.

बता दें कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर सुबह से ही शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. हालांकि कुछ जगहों पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर रखा है, जिस कारण उन बूथों पर दोपहर तक कोई वोट नहीं पड़ा था.

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img