03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड मौसम अपडेट : देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

एफएनएन,  देहरादून : मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज के चलते थंडर स्टॉर्म की सक्रियता देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी दून में शुक्रवार की सुबह चटख धूप खिली, जिससे लोगों ने गर्मी का अहसास किया।

मौसम के बदले मिजाज को देखकर मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं। मानसून के दस्तक देने के साथ ही हर साल राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में जो झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलता था। वह इस बार नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि समय-समय पर देहरादून समेत पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून की पूरी तरह सक्रियता और झमाझम बारिश नदारद है। मौसम विभाग ने राजधानी दून में अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

 

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img