03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : पंचायतों के खाली पदों पर पांच अक्तूबर को मतदान, आचार संहिता लागू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के खाली पदों पर पांच अक्तूबर को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि नामांकन पत्र 20 और 21 सितंबर को जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 सितंबर को होगी। नाम वापसी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। जबकि, मतदान पांच अक्तूबर को होगा। मतगणना सात अक्तूबर को होगी।

जिलाधिकारी ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्त कर दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, जमा, जांच नाम वापसी तथा प्रतीक चिह्न आवंटन की कार्रवाई विकासखंड मुख्यालय पर पूरी कराई जाए।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img