03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत की आशंका

एफएनएन, टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में चार महिला व एक पुरुष सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी कार सवारों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने 108 मौके के लिए रवाना कर दी है।

  • खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के पास हाईवे स्थित पिपलिया मोड़ पर खनन से भरे डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रेम सिंह (55) की मौत हो गई।जबकि मृतक का बेटा घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक अपने बेटे पंकज के साथ बाइक से केबीआर अस्पताल से दवाई लेकर घर वापस लौट रहा था। तभी एक सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

Hot this week

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img