03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा नदी में नहाने के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक, भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) निवासी बख सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की।

एसडीआरएफ और अल्मोड़ा फायर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों की तलाश में नदी के आस-पास सघन सर्च अभियान चलाया गया। रात करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए हैं।

  • परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा बड़ा भाई और दादी है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img