03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कोरोना के नए संक्रमितों में फिर आया उछाल, चार की मौत

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया है। साथ ही मौत के आंकड़े भी चिंता बढ़ा रहे हैं। सोमवार 17 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3295 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में चार लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। एक दिन पहले रविवार 16 जनवरी को कोरोना के 2682 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1207 केंद्रों में 41044 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

  • कोरोना से अब तक 7444 मौत

उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 373249 हो गई है। इनमें से 339932 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2067 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 18196 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7444 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 1.99 फीसद है। रिकवरी रेट 91.07 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Hot this week

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Topics

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img