Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : ड्रोन से लिया हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन का जायजा,...

उत्तराखंड : ड्रोन से लिया हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन का जायजा, अधिकारियों ने इस बात से किया इंकार

एफएनएन, नैनीताल :  गौलापार में हाईकोर्ट को वन विभाग से जल्द जमीन आवंटित हो सकती है। प्रशासन और वन विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन और फ्रीज जोन की ड्रोन के जरिये वीडियोग्राफी कराई। अब यहां नए निर्माण कार्य तोड़ने की कवायद की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
बुधवार को एसडीएम पारितोष वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग की टीम गौलापार पहुंची। सूत्रों के अनुसार टीम ने हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित भूमि के ऊपर ड्रोन उड़ाकर उसका मैप बनवाया। उधर बागजाला और फ्रीज क्षेत्र में भी ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई गई। टीम यहां तीन घंटे से अधिक समय तक रही। सूत्रों के अनुसार, बागजाला क्षेत्र में नए बन रहे अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा।

ये पढ़ें- उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे, बोले- सरकार कर रही बड़ा षड़यंत्र

नए निर्माण को देखने के लिए लगातार ड्रोन से निगरानी की जाएगी। हालांकि इस संबंध में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments