03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आज, प्रदेश के दिग्गजों के अलावा जुटेंगे एआईसीसी के कई नेता

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पूर्व मंगलवार को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। प्रदेश कार्यालय होने वाली इस रणनीतिक बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से जुड़े कई नेता, अन्य प्रदेशों के मंत्री-विधायक और पर्यवेक्षक भाग लेंगे।

10 मार्च को मतगणना से पूर्व मंगलवार को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, तीनों सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, कुलदीप इंदौरा, राजेश धर्माणी, मुख्य पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी भाग लेंगे।

  • सावधानियों के साथ ही नतीजों पर होगी चर्चा

इसके अलावा सांसद व सीईसी सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डीएम पाटिल, एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव, झारखंड की मंत्री बना गुप्ता के अलावा लोकसभा के पांचों पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।

जोशी ने बताया कि बैठक में मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही नतीजों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेता भी उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पल-पल की खबरों पर नजर रख रहे हैं।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img