यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में फंसे उत्तराखंड के 15 छात्र, अब तक 240 की हो चुकी वापसी

एफएनएन, देहरादून : यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में उत्तराखंड के 15 छात्र अभी भी फंसे हुए हैं। अपर सचिव अतर सिंह की ओर से यह जानकारी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के कुल 286 छात्रों में से अब तक 240 छात्र अपने वतन वापस आ चुके हैं। 15 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं और 31 छात्र यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में हैं।

यूक्रेन में चंपावत का एक, देहरादून के छह, नैनीताल व पौड़ी का एक-एक, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी के तीन-तीन छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में अल्मोड़ा के दो, चंपावत का एक, देहरादून के चार, हरिद्वार का एक, नैनीताल के दो, पिथौरागढ़ का एक, टिहरी के तीन और ऊधमसिंह नगर के 17 छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती चेकोस्लोवाकिया में एक, हंगरी में चार, मास्को में एक, पोलेंड में 17, रोमानिया में चार, बर्लिन और रूस में एक-एक व जर्मनी में दो छात्र हैं।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img