एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। सात जिलों में 40 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92263 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1450 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
देहरादून जिले में तीन, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या में कमी आई है। दो मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब तक 88734 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश के सात जिलों में 40 सक्रिय मामले हैं। जबकि चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.18 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत दर्ज की गई है।





