03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: इलेक्ट्रिक वाहनों के आवागमन, ईवी चार्जिंग प्वॉइंट्स लगाने की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड में आने वाले समय में बाहरी राज्यों से इलेक्ट्रिक वाहनों का आवागमन देखने को मिल सकता है। दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के लिए दून की सड़कों में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए कई विभाग मिलकर ईवी चार्जिंग प्वॉइंट्स लगाने को लेकर तैयारी कर रहे हैैं। बताया गया कि परिवहन विभाग कुमाऊं क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी में जुटा है।

उत्तराखंड के संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि पहले फेज में विभाग ने चारधाम यात्रा के मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की कार्रवाई की थी। इसमें गंगोत्री धाम की तरफ केंद्र सरकार द्वारा चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के मुख्य पर्यटक स्थलों में हर 35 किलोमीटर के दायरे में कुल 41 चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी की जा रही है। ताकि कोई भी ई-वाहन चालक जरूरत पड़ने पर बिना किसी परेशानी के अपना वाहन चार्ज कर सके।

बता दें कि ई-वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व पर्यावरण संरक्षण के लिए परिवहन विभाग द्वारा चार्जिंग स्टेशन खोले जा रहे है। इसके अतिरिक्त भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर पट्टी में बाप ने लोहे की राड से हमला कर ली बेटे की जान

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img