03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। Deepam Seth ने पुलिस मुख्यालय में अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि पिछले एक महीने में 1400 से ज्यादा वांछित, फरार और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट के तहत 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गुंडा एक्ट में 130 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने राज्यभर से 66 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

Uttarakhand Special Task Force और ऊधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार आतंकी संगठन “अल बदर” और “अल बरक ब्रिगेड” से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलाह और कारतूस बरामद हुए हैं।

इसके अलावा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस ने करीब 200 फर्जी सोशल मीडिया लिंक ब्लॉक किए और 50 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद कराए। ये लोग यात्रा रजिस्ट्रेशन, हेली टिकट और होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने राज्यभर में 18 हजार से अधिक बार, पब, क्लब, स्पा, होटल और ढाबों की जांच भी की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 1200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img