03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : अब मंत्रिमंडल पर मंथन, कौन जाएगा बाहर, कौन होगा अंदर, आज साफ हो सकती है स्थिति

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में इस बार पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। तीन चेहरे तो तय हैं, क्योंकि तीन कुर्सियां खाली हैं। इसके साथ ही दो या अधिक चेहरों को संगठन बदल सकता है। दरअसल, धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री रहे यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और यतीश्वरानंद इस बार बाहर हैं।

हरक व यशपाल कांग्रेस में जा चुके हैं और यतीश्वरानंद चुनाव हार गए हैं। लिहाजा, इन तीनों की जगह तीन नए चेहरे आ सकते हैं। दावेदारों में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के नाम शामिल हैं। कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। ऐसे में कुछ और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

माना जा रहा है कि संगठन ने मंत्रिमंडल का खाका भी तैयार कर लिया है। मंगलवार को धामी की दूसरी सरकार के नए मंत्रियों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके बाद बुधवार को धामी और सभी मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसी प्रकार, नए विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

माना जा रहा है कि प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ही नए विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। आपको बता दें कि पूर्व की धामी सरकार में धन सिंह रावत, रेखा आर्य, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और बंशीधर भगत मंत्री थे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img