Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 17 अप्रैल को करेंगे...

उत्तराखंड: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 17 अप्रैल को करेंगे पदभार ग्रहण

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 17 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रात: 11:00 बजे काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

विजय सारस्वत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी राजेश धर्माणी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण और प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर कुमाऊं रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस भवन मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। मंगलवार कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में जुटे और नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर करन माहरा के पक्ष में नारेबाजी करते आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments