03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के सभी अदालतों में तीन से 16 मई तक अवकाश घोषित, 17 मई से होगी सुनवाई

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड के सभी न्यायालयों में तीन से 16 मई तक तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अभी तक के आदेश के अनुसार अब जिला व अधीनस्थ अदालतों में 17 मई से सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से इस संबंध में आज नोटिफिकेशन जारी किया गया है। स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में केवल रिमांड और जमानत से संबंधित मामले सुने जाएंगे। जरूरी मामले की सुनवाई के लिए अधिवक्ता अवकाश अवधि में सुनवाई के लिए अनुरोध कर सकते हैं। अधिवक्ता डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के ई-मेल पते पर अपने अनुरोध भेज सकते हैं। जिसमें असाधारण परिस्थितियों को सही ठहराते हुए मामले के तथ्यों का विवरण है। प्रत्येक जिला न्यायाधीशों की ई-मेल पते का विवरण आधिकारिक वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाएगा।

Hot this week

Dehradun में दिनदहाड़े कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या, सोने का कंगन गायब

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के रायपुर थाना क्षेत्र की...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...

Topics

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img