एफएनएन, बागेश्वर : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें से उत्तराखंड के बागेश्वर में गरुड़ निवासी कल्पना पांडे की 102 रैंक आई है।
UPSC CSE Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।
- मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें