Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई...

उत्तराखंड : 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुबह एक हादसा हो गया। 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। राहत-बचाव कार्य में जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी जावन सुरक्षित है।

गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे परआईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़कने वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा बच गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। जख्मी जवानों का सिन्याड़ी से पांच किमी दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments