Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने टॉप की सीडीएस परीक्षा, यहां...

उत्तराखंड : हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने टॉप की सीडीएस परीक्षा, यहां देखें रिजल्ट

एफएनएन, हल्द्वानी : संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। हल्द्वानी के रहने वाले हिमांशु बचपन से सेना में अफसर बनना चाहते थे। बेटे की उपलब्धि से परिवार उत्साहित है। सीडीएस का फाइनल रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर देखा जा सकता है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी किया। देश में पहला स्थान पाने वाले हिमांशु की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हल्द्वानी के एबीएम स्कूल से हुई। 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट अल्मोड़ा से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। हिमांशु इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ निरंतर सेना में जाने की तैयारी में जुटे रहे।

एनडीए व सीडीएस के लिए पिछले चार साल से इलाहाबाद व बेंगलुरू जाकर साक्षात्कार व मेडिकल देते रहे। कोरोना काल की बंदिशों में घर से निकलकर एक के बाद एक साक्षात्कार दिए। साधारण परिवार के रहने वाले हिमांशु के पिता कमल पांडे कांट्रेक्टर के साथ सुपरविजन का काम करते हैं। मां दुर्गा पांडे गृहिणी हैं। माता-पिता का सपना था कि बेटा फौज की वर्दी पहने। हिमांशु की बड़ी बहन भावना एसबीआइ में प्रोविजनल आफिसर पद पर अहमदाबाद में कार्यरत हैं। छोटा भाई योगेश बीकाम की पढाई कर रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments