Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी का निधन

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी का निधन

एफएनएन, नैनीताल : उत्तराखंड उच्च न्यायालय के चीफ स्टेंडिंग काउंसिल यानी मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी के बारे में बेहद दुःखद समाचार है। तीव्र हृदयाघात के बाद उनका रविवार देर रात्रि करीब पौने नौ बजे उनका बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय त्रिपाठी (50) रविवार को अपने लखनऊ स्थित घर से अपने चालक के साथ नगर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचे ही थे कि घर के बाहर ही उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। इस पर उन्हें चालक सीधे बीडे पांडे जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले गए, जहां वरिष्ठ फिजीशियन डा.एमएस दुग्ताल, डा. धामी, डा. रावत, डा. वर्मा सहित कई चिकित्सकों की टीम उन्हें बचाने के लिए जुटी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं नहीं जा सका। करीब आधे घंटे के उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने पुष्टि करते हुए बताया कि बेहद तीव्र हृदयाघात के उपरांत करीब आधे घंटे चिकित्सालय में उपचार के दौरान ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया। उन्हें बचाया नहीं जा सका।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments