03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के दौरान हुए हादसों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दोबारा होगी मॉकड्रिल

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी है। अस्पतालों में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान दो दिन से लगातार घटनाएं हो गई हैं।

यमुनोत्री जाते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे से एक अधिकारी की मौत हो गई। ऐसे में अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। किसी तरह की घटना और मुश्किल हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है।

इसके अलावा पिछले दिनों आपदा से निपटने के लिए जिला अस्पताल में मॉकड्रिल करवाई गई थी। लेकिन मॉकड्रिल में कुछ कमियां पाई गईं। इसके बाद शासन की ओर से नई गाइडलाइन बनाई जा रही है। नई गाइडलाइन के आधार पर दोबारा मॉकड्रिल करवाई जाएगी।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img