03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धान खरीद में उत्तराखण्ड सरकार हुयी फेल-बेहड उधम सिंह नगर के किसानों का हो रहा उत्पीडन

Spread the love

एफएनएन, किच्छा:  विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उत्तराखंड सरकार पर कड़े प्रहार किये तथा सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान की खरीद फरोक्त करने में बिलकुल असफल हो गयी है। खासकर जिले के किसानों का उत्पीडन किया जा रहा है। किसानो को अपनी धान बेचने में दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है, और मजबूरी में किसान अपना धान ओने-पोने दामों पर दलालों को बेचने पर विवश हो रहा है। सरकार द्वारा धान खरीद के क्रय केंद्र तो आवंटित कर दिए गए है किन्तु उनमे किसी प्रकार की खरीद फरोक्त नहीं की जा रही है और किसान का लगभग 40% धान ओने-पौने दामों पर बिक चूका है किसानो को MSP का कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है, कच्चे आडतियों का पंजीकरण करने में देरी होने के कारण किसानों को बहुत नुक्सान झेलना पडा है जिले का प्रशासन आंखे मूंदे हुए है तथा किसान सड़कों पर अपना रोष जाहिर करने को विवश हो रहे है। कृषि उत्पादन मंडी के बाहर दलाल खुले आम खरीद फरोक्त कर रहे है, प्रशासन नाकाम दिखता नजर आ रहा है |
बाक्स हेतु

किच्छा। कृषि उत्पादन मंडी में भी भारी संख्या में किसान अपनी धान की फसल को लेकर मंडी में बैठे हुए है और धान की तुलाई किसानो की संख्या को देखते हुए अत्यंत धीमी गति से की जा रही है कही न कही इसमें अधिकारियों की मिलीभगत नजर आ रही है और किसानो को मंडी में कई-कई दिन बैठना पड़ रहा है जिस कारण कुछ किसान मजबूर होकर अपनी धान दलालों को कम दामो पर बेचने पर विवश हो रहे है और अधिकतर किसान अपनी अगली फसल बोनें में भी लेट हो रहे है |

किच्छा। सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द किसानो की फसल को क्रय केन्द्रों में तौला जाए व दलालों पर कार्यवाही की जाए और किसानो को MSP का लाभ भी दिया जाए।

विधायक तिलक राज बेहड

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img