Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्‍तराखंड : 2024 पर रोडवेज की बसों में मारामारी, दिल्ली व गुरुग्राम...

उत्‍तराखंड : 2024 पर रोडवेज की बसों में मारामारी, दिल्ली व गुरुग्राम की ओर से आने वाले बस में भारी भीड़

एफएनएन, देहरादून: होली को लेकर बीते तीन दिन से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उमड़ रही भीड़ से शनिवार को हल्की राहत जरूर रही, मगर सिर्फ यहां से जाने वाली बसों में। दिल्ली व गुरुग्राम की ओर से दून आने वाली परिवहन निगम की बसों में में मारामारी मची रही। दिल्ली से आने वाली बसों में पांव भी रखने की भी जगह नहीं मिली।

निगम अधिकारियों को अनुमान था कि होलिका दहन की पूर्व संध्या पर काफी भीड़ उमड़ेगी, इसलिए पहले ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। वहीं, हल्द्वानी और बरेली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
प्रदेश के सभी बस अड्डों पर परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से शनिवार को बसों के अतिरिक्त प्रबंध किए गए थे, जिससे यात्रियों को खास परेशानी नहीं हुई। परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वाल्वो व डीलक्स एसी बसों के लिए पहले ही आनलाइन टिकट बुक हो चुके थे। प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए साधारण बसें रिजर्व में लगाई हुई थीं।

दून से जाने वाले यात्रियों की संख्या सीमित

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दून से जाने वाले यात्रियों की संख्या सीमित, जबकि आने वाले यात्री काफी ज्यादा रहे। दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद, समेत जयपुर, मेरठ आदि से आई बसें पैक रहीं। स्थिति यह हुई कि शनिवार को दिल्ली से आने वाली बसों की संख्या दोगुनी करनी पड़ी।

वहीं, माना जा रहा कि अब यात्रियों की भारी भीड़ सोमवार शाम से लेकर मंगलवार तक दोबारा जुटेगी। लंबी छुट्टी लेकर गए लोग सोमवार शाम से वापस लौटने शुरू होंगे, क्योंकि मंगलवार को अवकाश नहीं है। इसके लिए निगम मुख्यालय ने अभी से पुख्ता प्रबंध करने के आदेश सभी डिपो को दे दिए हैं। पूर्वांचल और दिल्ली मार्ग की ट्रेनें रहीं पैक होली के त्योहार को अपने स्वजनों के बीच मनाने का उत्साह के कारण यात्रियों की भीड़ से ट्रेनें भी पैक रहीं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

शनिवार को देहरादून से पूर्वांचल व दिल्ली मार्ग पर जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने को भी जगह नहीं मिली। इस दौरान लिंक एक्सप्रेस में तो यात्रियों ने साधारण बोगी में शौचालय तक में बैठकर सफर किया। त्योहारी सीजन में देहरादून से पूर्वांचल मार्ग की ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है।

शनिवार को भी दून से गई ट्रेनों लिंक एक्सप्रेस, हावड़ा सुपरफास्ट, जनता एक्सप्रेस खचाखच भरकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। जिन यात्रियों को देहरादून से सीधा गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेन नहीं मिली, वह दिल्ली मार्ग की ट्रेनों का सहारा लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिसके चलते दिल्ली मार्ग की ट्रेनें भी पैक होकर रवाना हुईं।

परिवहन निगम कर्मियों को मिला एडवांस होली का त्योहार मनाने के लिए परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों को दो हजार रुपये एडवांस देने के आदेश जारी कर दिए हैं। निगम के वित्त नियंत्रक मोहम्मद गुलफाम अहमद की ओर से शनिवार को आदेश दिए गए कि जो कर्मचारी एडवांस के लिए आवेदन करेंगे, वह डिपो अधिकारियों से धनराशि ले सकते हैं। इस धनराशि की कटौती मार्च के वेतन या मानदेय से की जाएगी।

आज खुले रहेंगे परिवहन निगम के कार्यालय

निर्वाचन कार्य से संबंधित औपरचारिकता पूरी करने के लिए रविवार को अवकाश के बावजूद परिवहन निगम के कार्यालय खुले रहेंगे। डाक मतपत्रों को पहुंचाने के कार्य व निर्वाचन से जुड़े अन्य कार्य किए जाएंगे। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार को पूरा दिन कार्यालय खुला रहेगा, जबकि सोमवार को होली का त्योहार मनाने के बाद दोपहर दो बजे से शाम तक कार्यालय खुला रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments