Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड चुनाव : भाजपा में किसी को बेटे तो किसी को पत्नी...

उत्तराखंड चुनाव : भाजपा में किसी को बेटे तो किसी को पत्नी के लिए चाहिए टिकट, लॉबिंग में जुटे नेता

एफएनएन, देहरादून : भाजपा में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी को बेटे तो किसी को पत्नी के लिए टिकट चाहिए। खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन तो खुले मंच से परिवार के लिए टिकट की दावेदारी कर दी है।

  • बेटे या बेटी के लिए टिकट की लॉबिंग में जुटे नेता

पार्टी के जिन विधायकों को अपना टिकट काटे जाने का अंदेशा है, वे अपने बेटे या बेटी के लिए टिकट की लॉबिंग में जुट गए हैं। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि टिकट किसे मिलेगा किसने नहीं, यह केंद्रीय संसदीय बोर्ड में तय होता है। अपने परिवार के लिए टिकट की चाह रखने वालों में चैंपियन के बाद दूसरा नाम डॉ. हरक सिंह रावत का है। डॉ. रावत की पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं लैंसडौन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक है। कई मौकों पर उनकी यह इच्छा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रकट हो चुकी है।

अपने परिवार के लिए टिकट की चाह रखने वालों में चैंपियन के बाद दूसरा नाम डॉ. हरक सिंह रावत का है। डॉ. रावत की पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं लैंसडौन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक है। कई मौकों पर उनकी यह इच्छा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रकट हो चुकी है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments