03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चुनाव आयोग की मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू, लकी ड्रा में मिलेंगे पुरस्कार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड की ओर से मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 17 अप्रैल तक रोजाना सीईओ उत्तराखंड के फेसबुक पेज पर प्रश्न अपलोड किया जाएगा, जिसके सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, मतदाता जनजागरूकता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फेसबुक क्विज प्रतियोगिता का 17 अप्रैल 2024 तक सीईओ उत्तराखंड के अधिकारिक फेसबुक पेज पर चलेगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित एक प्रश्न सीईओ उत्तराखंड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपलोड किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिसका उत्तर प्रतिभागी को कमेंट बॉक्स पर देना होगा। एक से अधिक सही उत्तर प्राप्त होने पर लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभागी की ओर से सीईओ उत्तराखंड के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/CEOUttarakhand?mibextid=LQQJ4d&rdid=88VXD04V3EzfTTmR को लाइक भी करना होगा। तीन अप्रैल से नौ अप्रैल तक के सात प्रश्नों के सही उत्तरों के लिए 10 अप्रैल को लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा।

जिस प्रतिभागी की ओर से अधिक से अधिक सवालों के जवाब दिए जाएंगे, उसको लकी ड्रॉ में उतनी नाम की एंट्री मिलेगी। यानी यदि एक प्रतिभागी तीन अप्रैल से अगले सात दिन लगातार सात प्रश्नों के सही उत्तर देता है तो 10 अप्रैल को होने वाले लकी ड्रॉ में उसे सात एंट्री मिलेंगी। जिससे उसका प्रतियोगिता में जीतने का ज्यादा अवसर होगा।

प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार के तौर पर पांच हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर, द्वितीय पुरस्कार के तौर पर दो हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के तौर पर एक हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पासधारक मीडियाकर्मियों को ही एंट्री

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, आयोग की ओर से मीडिया कवरेज को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिन मीडिया कर्मियों को पास जारी किया जाएगा, वही मतदेय स्थल और मतगणना केंद्र तक जा सकते हैं। पासधारक मीडिया प्रतिनिधियों को बूथ में कवरेज के लिए पीठासीन अधिकारी की अनुमति लेनी जरूरी होगी। यही पास मतगणना केंद्र में उपयोग के लिए लाया जा सकता है।

मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति की व्यवस्था संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी। मतगणना केंद्र पर एक मीडिया कक्ष की व्यवस्था होगी, जहां पर मीडिया की सुविधा के लिए प्रिंटर, लैपटॉप, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एग्जिट पोल के संबंध में आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img