Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : चुनाव का जोश, बर्फबारी में भी नहीं रुका प्रत्याशी व...

उत्तराखंड : चुनाव का जोश, बर्फबारी में भी नहीं रुका प्रत्याशी व समर्थकों का प्रचार अभियान

एफएनएन, देहरादून : जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बावजूद इसके प्रत्याशी व उनके समर्थकों के जोश पर कोई असर नहीं है। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर प्रचार अभियान को जारी रखा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही जनपद में बारिश होती रही।

वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों हर्षिल, मुखबा, सुक्की, धराली, झाला, रैथल, बारसू, भटवाड़ी, खरसाली,जानकी चट्टी सहित कई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई।  जिला मुख्यालय सहित अन्य निचले क्षेत्रों में भी लगातार बारिश होने से पूरे जनपद में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लेकिन इस बर्फीली ठंड पर चुनावी जोश हावी रहा। जनपद में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का प्रचार अभियान जारी रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments