Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड: शिक्षक भर्ती के लिए सभी जिलों में एक ही दिन होगी...

उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती के लिए सभी जिलों में एक ही दिन होगी काउंसलिंग, अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : देहरादून प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की तीन हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने यमुना कालोनी स्थित आवास पर हुई बैठक में अधिकारियों को जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षक भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी दो जगह से आवेदन न कर सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग कराई जाए। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन मांगे जाए। मंत्री ने सहायक अध्यापक एलटी के लिए होने वाली भर्ती की भी जानकारी ली। इस संबंध में उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष से बात की।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा, तबादला प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पात्र शिक्षकों के तबादले किए जाएं। शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक के शिक्षकों की सेवा नियमावली में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें…चमोली जिले के दशोली में बिजली ठीक करते समय विद्युत कर्मचारी को लगा करंट, मौके पर ही हुई मौत

इसके बाद अब होने वाली भर्ती में बीएड और एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड कर चुके अभ्यर्थी ही शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments