03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट से सीएम धामी नाराज, प्रदेशभर में अभियान चलाने के दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड के निकायों के फीके प्रदर्शन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज हैं। उन्होंने शनिवार को बैठक कर निर्देश दिए कि जनसहभागिता से स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। सीएम ने दून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी व कोटद्वार नगर निगमों की स्वच्छता रैंकिंग सुधार को विशेष योजना बनाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। कहा, स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ ही इसके लिए जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक साल के अंदर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और कोटद्वार को स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए योजना बनाकर कार्य किए जाएं।

  • उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए

सीएम धामी ने कहा, जिन राज्यों में स्वच्छता के लिए अच्छे कार्य हुए हैं, उन राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस को भी अपनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए। कहा, शहरों के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जाए।

कहा, जन सहभागिता से ही जन सरोकारों से संबंधित अभियान सफल होते हैं। स्वच्छता अभियान में भी जन सहभागिता और सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग लिया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, एडीजी एपी अंशुमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • बुक की संस्कृति बनाएं : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में बुकें नहीं बुक की संस्कृति बनाई जाए। कईं कार्यक्रमों और अतिथियों को भेंट करने के लिए बुकें के स्थान पर बुक भेंट की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर जनपद व ब्लॉक में एक-एक लाइब्रेरी बनाई जाए। लाइब्रेरी में जन सामान्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की जाए। सीएम ने कहा, सरकारी आयोजनों में खाने की बर्बादी न हो, खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। निजी समारोहों में खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

ये भी पढ़ें…सीएम धामी 16 जनवरी को करेंगे पिथौरागढ़ का दौरा, इन नियमों का करना होगा पालन

  • स्कूलों के खेल मैदान होंगे विकसित

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़ने के लिए से स्कूलों में खेल मैदानों को सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग से समन्वय कर विकास प्राधिकरण और नगर निकाय कार्य करें, ताकि शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए बेहतर उपयोग हो सके।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img