Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : धनोल्टी विधानसभा में सीएम धामी ने किया करोड़ों की योजनाओं...

उत्तराखंड : धनोल्टी विधानसभा में सीएम धामी ने किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

एफएनएन, टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनोल्टी विधान सभा में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को टिहरी जनपद के धनोल्टी विधान सभा के तहत नैनबाग के परोगी गांव में पहुंचे।

यहां इन्‍होंने खेल संस्कृति समारोह में विकास गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसका आयोजन अठजूला क्रीडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया ।

  • सभी को प्रेरणा देता है मन की बात

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सभी को प्रेरणा देता है। यह सभी देशवासियों को आपस में जोडऩे का प्रभावशाली माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे प्रभावशाली नेता हैं। पूरी दुनिया में उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments