Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में रिया...

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में रिया राजपूत ने किया टॉप

एफएनएन, रुद्रपुर : माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों ने प्रतिभा को लोहा मनवाया है। 12वीं के टॉप टेन की सूची में ऊधम सिंह नगर के छह विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। जबकि हाईस्कूल के दो विद्यार्थी टॉप टेन सूची में शामिल हैं।

इसमें बारहवीं में जसपुर के दर्षित ने 96.6, काशीपुर के विवेक ने 96.4, जसपुर की आसना अंसारी ने 96.2, जसपुर की वरनदीप कौर ने 96.2 और खटीमा के मोहित ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। वहीं हाईस्कूल में काशीपुर के विशेष ने 97.2 और जसपुर के देवेश ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है।

  • 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में रिया राजपूत रिया राजपूत ने किया टाप

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल जिले के मुकुल सिलस्वान ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में हरिद्वार जिले की रिया राजपूत ने 97.0 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments