Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, 22 मार्च को बैठक,...

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, 22 मार्च को बैठक, जानें कब तक आएंगे परीक्षाफल?

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद राज्य के 29 केंद्रों में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जबकि 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम के लिए 3,574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।

शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 15 दिन के भीतर मूल्यांकन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 1,993 और इंटरमीडिएट में 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हालांकि, पूर्व में चुनाव आयोग की ओर से जिन मूल्यांकन केंद्रों का अधिग्रहण कर लिया गया था। विभाग की ओर से उनके स्थान पर दूसरे मूल्यांकन केंद्र बना लिए गए हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, हर मूल्यांकन केंद्रों से दो-दो मास्टर ट्रेनर को आज प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मूल्यांकन के संबंध में निर्देश दिए गए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उप नियंत्रकों और पर्यवेक्षकों की 22 को ऑनलाइन बैठक

प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों एवं पर्यवेक्षकों की 22 मार्च को ऑनलाइन बैठक होगी। शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी जिलों के मुख्य नियंत्रक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव: आज जारी होगी चुनाव के लिए अधिसूचना, रोजाना सुबह 11 से तीन बजे तक होंगे नामांकन

एक लाख 13 हजार से अधिक कापियों का होगा मूल्यांकन

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एक लाख 13 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें हाईस्कूल में 6,90,564 और इंटरमीडिएट में 4,47,696 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments