03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : जनता की पसंद बना ‘अपणि सरकार’ पोर्टल इन 71 कामों के लिए अब सरकारी दफ्तरों की दौड़ खत्म

एफएनएन, देहरादून : विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करने वाला ‘अपणि सरकार’ पोर्टल पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को खूब भा रहा है। परिवार रजिस्टर की नकल से लेकर तमाम काम कराने के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। दरअसल, करीब नौ माह पहले राज्य सरकार ने अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल में विभिन्न विभागों की 84 सेवाओं को जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध किया गया था। वर्तमान में श्रम विभाग की 13 सेवाएं छोड़कर 71 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिल रहा है।

श्रम विभाग की सेवाओं में कुछ संशोधन होने की वजह से विभाग उनका फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है। इस आधार पर ही इन सेवाओं को दोबारा ऑनलाइन किया जाएगा। सरकार का मकसद लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए घर बैठे ही सुविधा देना है।
  • छह लाख से अधिक आवेदन आए, पौड़ी पहले नंबर पर
अपणि सरकार शुरू होने से लेकर अब तक छह लाख 62 हजार 206 आवेदन आए, जिनमें से पांच लाख 14 हजार 422 का निपटारा हो चुका है। खास बात यह है कि सेवायोजन निदेशालय पहले, पंचायती राज विभाग दूसरे और शहरी विकास निदेशालय तीसरे स्थान पर है। वहीं, जिलावार देखें तो पौड़ी गढ़वाल इस पोर्टल से सुविधाओं का लाभ लेने में पहले नंबर पर है। इसके बाद रुद्रप्रयाग जिला है और तीसरे नंबर पर उत्तरकाशी जिला है। सेवाओं के नजरिए से देखें तो परिवार रजिस्टर की नकल सबसे ज्यादा लोगों ने निकाली है। दूसरे नंबर पर बेरोजगारी पंजीकरण का नवीनीकरण और तीसरे नंबर पर बेरोजगारी का पंजीकरण है।
  • ऐसे ले सकते हैं लाभ
अगर आप भी अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से कोई आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाएं। यहां आपको सबसे पहले साइन-अप करना होगा। साइन-अप करने के बाद लॉगिन करें और संबंधित विभाग की सेवाओं का लाभ लें।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img