03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : महाविद्यालयों में जल्द होगी 117 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में जल्द ही 117 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों की भर्ती आउटसोर्स से होगी। जिन्हें 11 माह के लिए अस्थाई रूप से तैनाती दी जाएगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रुपये प्रतिवादन या अधिकतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ योग का प्रशिक्षण देने के लिए नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग प्रशिक्षक के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है।

इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल rojgarprayag.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों मेंमिलेगी तैनाती 

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के बाद अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास भी कराया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। 

Hot this week

Chamoli Helicopter Missing : जोशीमठ-बदरीनाथ रूट पर हादसे की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, चमोली : Chamoli Helicopter Missing उत्तराखंड के चमोली...

Uttrakhand STF की महाराष्ट्र में दबिश, 84.70 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में साइबर अपराध के...

Uttarakhand के बागेश्वर में भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता; 5 किमी गहराई में था केंद्र

एफएनएन ,  देहरादून : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में...

Topics

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img