Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगोत्री हाईवे पर यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौके पर...

गंगोत्री हाईवे पर यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, चार घायल

एफएनएन, उत्तरकाशी: सुखी टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त गया. वाहन में पांच लोग सवार थे. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत की सूचना है. यूटिलिटी वाहन अप्लाई फॉर नंबर का बताया जा रहा है. वाहन सवार लोग गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर वापस आ रहे थे. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया.

उत्तरकाशी के सुखी टॉप पर हादसा: बुधवार सुबह करीब दस बजे गंगोत्री हाईवे पर सुखी टॉप के पास यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया. दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है. चार अन्य यात्री घायल हो गए हैं. दुर्घटना की सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने हर्षिल थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया. पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर 108 की मदद से निकटवर्ती अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

वाहन में सवार घायल लोग: इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल भी हो गए हैं. घायलों में आयुष सेमवाल पुत्र सुरेश सेमवाल निवासी मुखवा, उम्र 17 वर्ष, सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा, निवासी बयाणा, उम्र 26 वर्ष, तरन गिरि पुत्र मोहन गिरी, निवासी बयाणा, उम्र 40 वर्ष और विजय पाल सिंह मराठा, निवासी किशनपुर, उम्र 55 वर्ष शामिल हैं.

वाहन में सवार थे पांच लोग: थानाध्यक्ष हर्षिल उमेश नेगी ने बताया कि गाड़ी में पांच लोग सवार थे. चार सवारों में से तीन लोग सामान्य घायल हैं. एक यात्री गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments