एफएनएन, आगरा : बासाैनी थाने के गांव डाल का पुरा में शनिवार को ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। उनकी लाठी-डंडाें से वन कर्मियों की पिटाई कर दी। वन दारोगा समेत पांच वनकर्मी घायल हो गए। ग्रामीण चंबल में मछली पकड़ रहे थे।
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
सूचना पर वन दारोगा टीम के साथ उन्हें पकड़ने गए थे। ग्रामीणों ने हमला बोल दिया, मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल वनकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वनकर्मियों पर हमले का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।









