Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसुरेश गंगवार का हाल जानने आवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री...

सुरेश गंगवार का हाल जानने आवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट

  • आरएसएस के प्रांत प्रचारक नरेंद्र जी ने भी ली स्वास्थ्य की जानकारी

एफएनएन, रुद्रपुर : चेन्नई से सर्जरी कराकर लौटे जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार का हाल जानने देर रात्रि रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने सुरेश गंगवार के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान लगभग दो घंटे तक गंगवार परिवार से राजनैतिक विषयों पर उनकी चर्चा हुई।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू गंगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, कॉंग्रेस नेता हसनैन मलिक, फिरोजपुर के पूर्व ग्राम प्रधान पति लाल खां, समाजसेवी शिवनारायण पाल, नीला सिंह तथा नसीम अहमद मौजूद रहे। आरएसएस के प्रांत प्रचारक नरेंद्र जी भी सुरेश का हाल जानने उनके आवास पर पहुंचे।


आपको बता दें कि ऊधमसिंह नगर की राजनीति में गंगवार परिवार खासा असर रखता है। उत्तराखंड गठन के बाद से ही गंगवार परिवार जिला पंचायत में अपनी जड़े जमाए हुए है। सुरेश गंगवार की माता सुशीला गंगवार और पिता ईश्वरी प्रसाद गंगवार भी जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments