Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडयूकेपीएससी: समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 4 अप्रैल से होगा...

यूकेपीएससी: समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 4 अप्रैल से होगा शुरू, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

एफएनएन, हरिद्वार: लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन चार अप्रैल से शुरू किया जाएगा, जो 16 अप्रैल तक होगा। इसके लिए आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। परीक्षा के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए पद और विभागों की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए आयोग की वेबसाइट पर 27 मार्च से खोल दी गई है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस पर अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता का प्रिंट आउट डाउनलोड कर अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी दशा में पुनः अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें…बाबा तरसेम सिंह को मिली थी जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर किया था पोस्‍ट

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments