03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

UK Scholarship 2024-25: लंदन के इस कॉलेज में पढ़ाई के लिए मिल रही है स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई

एफएनएन, नई दिल्ली: यदि लंदन से पढ़ाई का आपका भी सपना है तो यह खबर आपके लिए है। ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन (UCL) ने 100 भारतीय छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए 5000 पाउंड (यानी 5.21 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप दिए जाने की घोषणा की है। यूसीएल द्वारा नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग में इस स्कॉलरशिप की घोषणा सोमवार, 20 नवंबर 2023 को की गई।

यूसीएल इंडिया एक्सीलेंस स्कॉलरशिप’ के नाम से शुरू की गई इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत 100 भारतीय छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से मास्टर्स डिग्री कोर्स के लिए 5000 पाउंड की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि, यह स्कॉलरशिप 3 वर्षों में दी जाएगी और पहले वर्ष यानी 2024-25 के लिए 33 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिलेगी, जबकि शेष 67 छात्रवृत्तियां अगले 2 एकेडेमिक ईयर के लिए दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन द्वारा ऑफर की जा रही यह स्कॉलरशिप उन्हीं स्टूडेंट्स को दी जाएगी जो कि विश्वविद्यालय के पीजी कोर्सेस में दाखिला लेते हैं। सहायता राशि स्टूडेंट्स को एक वर्ष में दी जाएगी, लेकिन यदि कोर्स की अवधि 2 वर्ष होगी तो यह राशि 50-50 फीसदी दोनों वर्षों में दी जाएगी। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि यह स्कॉलरशिप UCL के डिस्टैंस लर्निंग कोर्सेस के लिए मान्य नहीं है और उन्हें पढ़ाई के लिए लंदन स्थित कैंपस जाना होगा।

UK Scholarship 2024-25: 1 दिसंबर से ऐसे करें UCL स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
ऐसे में जो स्टूडेंट्स UCL स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन की आधिकारिक वेबसाइट, ucl.ac.uk पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 से आरंभ की जानी है और स्टूडेंट्स निर्धारित आखिरी तारीख 29 फरवरी तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

UK Scholarship 2024-25: UCL स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

यूसीएल इंडिया एक्सीलेंस स्कॉलरशिप के लिए वे ही भारतीय नागरिक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी NIRF रैंकिंग में शीर्ष 100 स्थान प्राप्त करने वाले संस्थान से बैचलर्स डिग्री हासिल की हो या इस साल फाइनल ईयर/सेमेस्टर में पंजीकरण करा चुके हों। अधिक जानकारी व अन्य डिटेल के लिए इस पेज पर दिए गए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img